ITBP Recruitment 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आईटीबीपी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके जरिये कुल 112 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त, 2024 है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो आज ही अप्लाई करें। आवेदन के लिए आपको आईटीबीपी के ऑफिशियल वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाना होगा। इस भर्ती अभियान के जरिये हेड कांस्टेबल (एजुकेशन एंड स्ट्रेस कांउसलर) के पदों को भरा जाएगा।
ITBP Recruitment 2024 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
ITBP Notification के अनुसार, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मेन सब्जेक्ट के रूप में मनोविज्ञान की डिग्री या बैचलर ऑफ एजुकेशन या बैचलर ऑफ टीचिंग या इसके समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।
ITBP Recruitment 2024 Number of Vacancy: पदों का विवरण
ITBP Notification 2024 Pdf के अनुसार, कुल 112 सीट्स हैं। इसमें पुरुषों के लिए 96 निर्धारित हैं। विज्ञप्ति के तहत जनरल के 37, एससी के 15, एसटी के 7, ओबीसी के 24, इडब्लूएस के 13 पद भरे जाएंगे। वही महिलाओं के लिए कुल सीटें 16 हैं, जिसमें जनरल के 6, एससी के 3, एसटी के 1, ओबीसी के 4, ईडब्लूएस के 2 हैं।
ITBP Recruitment 2024 Age Limit: आयु सीमा?
उम्मीदवारों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नोटिफिकेशन के अनुसार, आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट का प्रावधान है। इसलिए ITBP Recruitment 2024 Pdf को देखना न भूलें।
