ITBP Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 2 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकत हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू हो चुकी है। बता दें कि ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जाएगी। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
ITBP Constable Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 133 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन दस्तावेज सत्यापन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेरिट, डीटेल्ड मेडिकल एग्जाम, रिव्यू मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए।
How to apply for ITBP Constable Recruitment 2025
- आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – www.itbpolice.nic.in
- “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
- GD Constable भर्ती 2025 का लिंक खोलें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
ITBP Constable Age Limit: कितनी होनी चाहिए आयु
- अधिकतम आयु सीमा: 23 वर्ष
- न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
- आयु में छूट नियमानुसार लागू होगी।
- ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट।
- एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट।
ITBP Constable Application 2025: कितना देना होगा शुल्क
आईटीबीपी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
