Bihar Board 10th Answer Key 2025: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं परीक्षा की आंसर-की (BSEB Bihar Board Matric Answer Key 2025) आज यानी 6 मार्च को जारी कर दी है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार बोर्ड 10वीं आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Bihar Board Matric Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। बता दें कि यह आंसर-की परीक्षा में पूछे गए वस्तुनिष्ठ सवालों के लिए जारी की गई है। यदि इस आंसर- की पर किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह 10 मार्च की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।
How to download Bihar Board 10th Answer Key 2025
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बीएसईबी मैट्रिक आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी 10वीं आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Bihar Board 10th Result 2025: कब तक आएगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं, मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होगा। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।
