जॉब्स

ITBP Constable Recruitment 2022: कांस्टेबल के पदों पर आवेदन का मौका, 10वीं पास कर सकेंगे अप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 04:42 PM IST

ITBP Head Constable Recruitment 2022: क्या आप 10वीं पास हैं और हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल जैसी सरकारी नौकरी की तलाश में है, यदि हां तो आपके लिए बेहतरीन मौका आया है। आईटीबीपी ने 186 सीटों के लिए आवेदन मांगा है, उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकेंगे।

Image

आईटीबीपी भर्ती 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में नौकरी का मौका आया है।
  • हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

Indo-Tibetan Border Police Force (ITBP) ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (मोटर मकैनिक) पदों की 186 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। वे उम्मीदवार जो हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भर्ती के लिए इच्छुक हैं और यहां दी गई सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं वे अधिसूचना पढ़ सकतें हैं। बता दें, अभी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। यह प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू होगी जबकि 27 नवंबर तक उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।

ITBP recruitment 2022 आयु सीमा

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के लिए 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं। हालांकि कुछ वर्ग के लोगों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 27 नवंबर 2022 के आधार पर की जाएगी।

ITBP हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 - आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट - recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर नए पंजीकरण के लिए दिए गए लिंक 'NEW USER REGISTRATION' पर क्लिक करें
  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे ईमेल पता, जन्म तिथि आदि
  • फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
  • इसकी एक कॉपी जरूर रख लें।
ITBP recruitment 2022 योग्यता

हेड कांस्टेबल के पद के लिए जहां 12वीं पास होना जरूरी है, वहीं कांस्टेबल के पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यहीं नहीं साथ में संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना भी जरूरी है।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ तिथि 29/10/2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27/11/2022
ITBP recruitment 2022 आवेदन शुल्क

सामान्य/ ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना आवश्यक है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला और पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article