जॉब्स

IRCTC Vacancy 2025: बिना परीक्षा IRCTC में नौकरी, मिलेगी 30,000 सैलरी, ऐसे करें आवेदन

irctc hospitality monitor vacancy 2025 Sarkari Naukri: भारतीय रेलवे की क्षेत्रीय शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने 2025 में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर्स के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 64 पदों के लिए आवेदन होते हैं और चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगी।

Image

irctc hospitality monitor vacancy 2025

irctc hospitality monitor vacancy 2025 Sarkari Naukri: भारतीय रेलवे की क्षेत्रीय शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने 2025 में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर्स के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 64 पदों के लिए आवेदन होते हैं और चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगी। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। ह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हो। इच्छुक और योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार बिना देर किए अपना आवेदन कर दें ।

IRCTC भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन 8 नवंबर 2025 से शुरू होंगे और 18 नवंबर 2025 तक जारी रहेंगे। आवेदन पूरी तरह से निशुल्क होंगे। यानी आवेदकों को किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू व डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर होगी। नियुक्ति प्रारंभ में 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी।

कितनी मिलेगी सैलेरी

इन पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को मासिक सैलरी 30,000 रुपये दी जाएगी। इसी के साथ उन्हें दैनिक भत्ता 350 रुपये, आउट स्टेशन लॉजिंग के लिए 240 रुपये, राष्ट्रीय अवकाश के दिन काम करने पर 384 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जो 35 वर्ष तक के लिए 1,400 रुपये प्रति माह और 36-50 वर्ष के लिए 2,000 रुपये प्रति माह की दर से होगी।

आयु सीमा

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में नियुक्त किया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बीएससी या इंडियन कुलिनरी इंस्टिट्यूट से बीबीए/एमबीए या होटल मैनेजमेंट में बीएससी/एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव भी जरूरी है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article