जॉब्स

Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024: इस दिन से इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक के पदों पर करें आवेदन, इतनी मिलेगी सैलरी

Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड 13 फरवरी से जीडी की भर्तियों के लिए लिंक एक्टिव करेगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आप इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक के लिए आवेदन शुरू

Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: भारतीय तटरक्षक बल ने नाविक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (Indian Coast Guard Navik Vacancy) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक के 260 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Indian Coast Guard Navik Bharti 2024) सकेंगे। यहां आवेदन के लिए 13 फरवरी से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2024 है। यहां इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Indian Coast Guard Navik Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

भारतीय तटरक्षक बल के नाविक के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में फिजिक्स व मैथ्स के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन के लिए न्यूनतम आय़ु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 सितंबर 2002 से 31 अगस्त 2006 तक किया जाएगा।

Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024 Apply Online

  • सबसे पहले joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।

Indian Coast Guard GD Vacancy: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन के लिए कैटेगिरी वाइज शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग (General Category), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबक् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article