जॉब्स

India Post GDS Result 2024: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें मेरिट लिस्ट

India Post GDS Result 2024 Declared: भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। इंडिया पोस्ट की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक (India Post GDS Recruitment) का रिजल्ट जारी हो गया है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 44228 पदों पर भर्तियां होनी थीं। इन सभी का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।

Image

ग्रामीण डाक सेवक का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

India Post GDS Result 2024 Declared: इंडिया पोस्ट की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती (India Post GDS Recruitment) का रिजल्ट जारी हो गया है। भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार था। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अब मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।

भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

India Post GDS Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले Candidate's Corner पर जाएंय़
  • अब अपने स्टेट के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर अपने Circle के लिंक पर जाएं।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

India Post GDS Result cum Merit List यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

मेरिट लिस्ट जारी

मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए उम्मीदवारों की 10वीं की मार्क्सशीट देखी जाती है। आपके 10वीं के मार्क्स के आधार पर इंडिया पोस्ट मेरिट लिस्ट जारी होती है। आपको बता दें कि कई राज्यों में भर्ती होगी। जिनमें राजस्थान में 2,718, बिहार में 2,558, उत्तर प्रदेश में 4,588, छत्तीसगढ़ में 1,338 और मध्य प्रदेश में 4,011 पद शामिल हैं।

इंडिया पोस्ट देशभर के 23 डाक सर्किलों में 44,228 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरेगा। पंजीकरण की अवधि 15 जुलाई से 5 अगस्त, 2024 तक थी, सुधार विंडो 6 अगस्त से 8 अगस्त, 2024 तक थी। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा सर्किल वाइज की गई है। इसमें लिस्ट वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article