IIT Mandi Recruitment 2022, Sarkari Naukri: सरकारी नौकर की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए राहतभरती खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी हिमाचल प्रदेश ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से आईआईटी में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन (IIT Mandi Recruitment Notification) प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2022। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oas.iitmandi.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आईआईटी मंडी के नॉन टीचिंग विभागों कनिष्ठ लेखाकार, कनिष्ठ सहायक और खेल अधिकारी के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ लें। यहां आप आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
किस पद पर कितनी भर्ती
आईआईटी मंडी के नॉन टीचिंग के कुल 35 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जूनियर असिस्टेंट के 25 पद, जूनियर अकाउंटेंट के 8 पद और खेल अधिकारी के कुल 2 पद शामिल हैं। बता दें इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल साइट पर विजिट करें।
आयु सीमा
यहां आयु सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है। जूनियर अकाउंटेंट व जूनियर असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि स्पोर्ट्स ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
IIT Mandi Recruitment, ऐसे करें आवेदन
- IIT Mandi की ऑफिशियल वेबसाइट oas.iitmandi.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IIT Mandi Non Technical Posts Recruitment 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, सिग्नेचर, व मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या ऑनलाइन मोड पर शुल्क जमा कर सकते हैं।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आईआईटी के नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 और अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि खेल अधिकारी के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
