एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2022:‌ यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर की, ugcnet.nta.nic.in से ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 03:57 PM IST

UGC NET 2022, UGC NET Answer Key 2022, ugcnet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा 14 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई। अब इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर‌ अपलोड कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का समय भी मिलेगा।

Image

यूजीसी नेट आंसर की ugcnet.nta.nic.in पर‌ जारी होगी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 14 अक्टूबर को खत्म हुई यूजीसी नेट परीक्षा
  • कभी भी जारी हो सकती है आंसर की
  • ugcnet.nta.nic.in पर रखें नजर

UGC NET Exam 2022 Answer Key, UGC NET Answer Key 2022, ugcnet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा 14 अक्टूबर को खत्म हो चुकी है। अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की कभी भी जारी की जा सकती है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET 2022: कई चरणों में हुई परीक्षा

यूजीसी नेट की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है लेकिन कोविड-19 की वजह से दिसंबर 2021 और जून 2022 साइकिल को मर्ज कर दिया गया था। जिस वजह से परीक्षा कई चरणों में आयोजित की गई। यूजीसी नेट में कुल 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए और इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया था। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान नहीं है।

UGC NET Answer Key 2022: जल्द जारी होगी आंसर की

यूजीसी नेट परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। इसके अलावा वह पीएचडी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यह परीक्षा कुल 82 विषयों के लिए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई। अब एनटीए जल्द ही परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। ‌ जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UGC NET 2022 Provisional Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट आंसर की

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर 'Display of Key Challenges for UGC NET December 2021 & June 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट आंसर की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET 2022 Answer Key: वेबसाइट पर रखें नजर

प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों को तीन से चार दिन तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया जाएगा। आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और फिर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यूजीसी नेट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article