IDBI SO Recruitment 2023, IDBI Specialist Officer Recruitment 2023: बैंक में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर 25 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है।
IDBI SO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 86 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मैनेजर ग्रेड बी के 46 पद, असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड सी के 39 पद और डिप्टी जनरल मैनेजर के 1 पद शामिल हैं।
IDBI SO Notification 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
असिस्टेंट जनरल मैनेजर पदों के लिए आयु 28 साल से 40 साल और मैनेजर पदों के लिए 25 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, डिप्टी जनरल मैनेजर पदों के लिए न्यूनतम आयु 35 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to Apply for IDBI SO Recruitment 2023
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
- फिर स्पेशलिस्ट ऑफिसर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
IDBI SO Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
आईडीबीआई एसओ भर्ती के लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग है, ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
