जॉब्स

IDBI Bank Recruitment 2025: आईडीबीआई बैंक के जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 676 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

IDBI Bank Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 676 पदों पर आज यानी 20 मई 2025 को आवेदन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

IDBI Bank Recruitment 2025: आईडीबीआई बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकाली वैकेंसी

IDBI Bank Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: आईडीबीआई बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IDBI Bank Recruitment 2025) खबर है। आईडीबीआई के जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 676 पदों पर आज यानी 20 मई 2025 को आवेदन की आखिरी (IDBI Bank Assistant Manager Vacancy) तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 8 मई 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 मई 2025 है। यहां आप आईडीबीआई असिस्टेंट मैनेजर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IDBI Bank Recruitment 2025: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन

  • अनारक्षित वर्ग (General Category) - 271
  • ओबीसी (OBC) - 124
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) - 67
  • अनुसूचित जाति (SC) - 140
  • अनुसूचित जनजाति (ST) - 74
  • कुल पद - 676

IDBI Bank Assistant Manager Vacancy: क्वालिफिकेशन

आईडीबीआई बैंक के जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्ती किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग (General), ओबीसी (OBC) व ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ह के उम्मीदवारों के कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। जबकि एससी, एसटी व पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों के 55% नंबर होने चाहिए।

IDBI Bank Vacancy: आयु सीमा

आईडीबीआई बैंक के जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार यहां उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

IDBI Bank Assitant Manager Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले idbibank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IDBI Bank Assistant Manager Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • अपने सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

IDBI Bank Assistant Manager Vacancy: ऐसे होगा चयन

आईडीबीआई के इस पद पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स का वेरिफेकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article