ICF Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंटीग्रल कोच फैक्टरी, चेन्नई ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (ICF Apprentice Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के 1010 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (ICF Apprentice Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2025 है।
ICF Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
आईसीएफ अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
ICF Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले pb.icf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICF Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
ICF Apprentice Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
आईसीएफ अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित है। यहां आवेदन करने के लिए अनाक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाते वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
