जॉब्स

IBPS Clerk Notification 2025: आईबीपीएस क्लर्क पदों के लिए 1 अगस्त से करें अप्लाई, जानें कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा

IBPS Clerk Recruitment 2025 Notification: आईबीपीएस क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 21 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Image

IBPS Clerk Notification 2025 (Photo Credit: Canva)

IBPS Clerk Recruitment 2025 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 21 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि आईबीपीएस क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2025 में किया जाएगा। वहीं, मेन्स परीक्षा नवंबर 2025 में संभावित है।

आईबीपीएस क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for IBPS Clerk Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

IBPS Clerk Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस की वेबसाइट पर 21 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article