वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। पहले दो मुकाबले में फेल होने वाले अभिषेक ने इस मैच में 69 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
अभिषेक शर्मा ने जैसे ही 33 रन का आंकड़ा पार किया, उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2,000 रन पूरे कर लिए। वह सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने केवल 1,024 गेंद में 2,000 रन पूरे कर लिए।
69 रन की अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने 5 छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली। इस साल अभिषेक 68 छक्के लगा चुके हैं। सूर्या ने साल 2022 में इतने ही छक्के जड़े थे।
अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह 7वां मौका था जब उन्होंने पावरप्ले में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। अभिषेक के अलावा दूसरा बल्लेबाज यह कारनामा केवल दो बार ही कर पाया है।
यह 8वां मौका रहा जब अभिषेक ने 20 या इससे कम गेंद में अर्धशतक जड़ा। अभिषेक के अलावा कोई भी बल्लेबाज 3 से ज्यादा बार यह कारनामा नहीं कर पाया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है। अभिषेक ने 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड क्विंटन डीकॉक के नाम है जिन्होंने 2023 में 15 गेंद में यह कारनामा किया था।