IB Security Assistant Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सिक्योरिटी असिस्टेंट के कुल 4987 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 2471 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 1015 पद, एससी के लिए 574 पद, एसटी के लिए 426 पद और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 501 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर 26 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त निर्धारित की गई है।
सिक्योरिटी असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही लोकल भाषा की जानकारी भी होनी चाहिए।
How to apply for IB Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
IB Security Assistant Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 650 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एसएसी/एसटी और महिला अभ्यर्थियों को 550 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
