जॉब्स

IAF Group C Recruitment 2025: भारतीय वायु सेना में 10वीं व 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, इस डेट से पहले करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

IAF Group C Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: भारतीय वायु सेना (IAF) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ​नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क, हिंदी टाइपिस्ट और स्टोरकीपर सहित कुल 153 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

IAF Group C Recruitment 2025

IAF Group C Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय वायु सेना (IAF) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आईएएफ ग्रुप सी भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 जून निर्धारित की गई है। तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोरकीपर, कारपेंटर, पेंटर, मल्टी टास्किंग स्टाफ, मेस स्टाफ और हाउसकीपिंग स्टाफ सहित कुल 153 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 75 पद,ओबीसी के लिए 29 पद, एससी के लिए 26 पद, एसटी के लिए 7 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 11 पद, पीडब्ल्यूबीडी के लिए 5 पद और ईएसएम के लिए 12 पद शामिल हैं।

IAF Group C Bharti 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

भारतीय वायु सेना में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply for IAF Group C Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

IAF Recruitment 2025: ऐसे होगा चयन

भारतीय वायु सेना में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/ प्रैक्टिकल/फिजिकल टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article