जॉब्स

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2024: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु बनने का मौका, इस डेट से करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2024: भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती के लिए अविवाहित भारतीय महिला व पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर 8 जुलाई से 28 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2024

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (IAF Agniveer Vayu Notification 2024) जारी कर दिया है। इन पदों पर भर्ती के लिए अविवाहित भारतीय महिला व पुरुष अभ्यर्थी वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर 8 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 28 जुलाई निर्धारित की गई है।

IAF Agniveer Vayu Notification 2024: क्या होनी चाहिए योग्यता

विज्ञान विषयों के लिए अभ्यर्थी मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए या फिर संबंधित विषय में तीन साल का डिप्लोमा या फिजिक्स और मैथ्स विषयों से दो साल को वोकेशनल कोर्स किया होना चाहिए। वहीं, अन्य विषयों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं, 50% अंकों से दो साल का वोकेशनल कोर्स करने वाले भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु पदों पर भर्ती के लिए आयु 17.5 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए। इसका मतलब की अभ्यर्थी का जन्म 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी 2008 के बीच हुआ होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for IAF Agniveer Vayu Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • फिर अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

IAF Agniveer Vayu Exam 2024: अक्टूबर में होगा टेस्ट

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, एडाप्टिबिलिटी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट पास करना होगा। बता दें कि ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन 18 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article