देश

Video: पुलिस की गिरफ्त में अभिजीत दिपके, फ्लाइट में ही पुलिस ने कर लिया डिटेन, सौरभ दास और आशुतोष रांका भी पकड़े गए

अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभिजीत दिपके को कैसे हिरासत में लिया गया, देखिए वीडियो

Image

हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके (फोटो- PTI)

अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंच अभिजित दिपके जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे उन्हें विमान के अंदर ही हिरासत में ले लिया गया। अभिजीत के साथ-साथ उनके सहयोगी और सीजेपी नेता आशुतोष रांका भी हिरासत में ले लिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है, जिसके कारण उन्हें जंतर-मंतर पर पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया।

कैसे पकड़े गए अभिजीत दिपके?

दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। यह फ्लाइट कुछ ही मिनट पहले IGI एयरपोर्ट पर उतरी है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, "...मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।"

दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, "नहीं, यह गिरफ्तार नहीं है। कृपया सहयोग करें।"

सीजेपी ने क्या कहा?

CJP ने कहा कि दिल्ली में विमान उतरने के तुरंत बाद उसके नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पार्टी ने एक बयान जारी कर इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। CJP का आरोप है कि यह कदम राजधानी में आज होने वाले प्रदर्शनों में शामिल होने से पहले ही उसके नेतृत्व को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया।

पार्टी ने प्रदर्शनों को शांतिपूर्ण बताते हुए पुलिस की कार्रवाई को स्वतंत्र रूप से आने-जाने के अधिकार का उल्लंघन करार दिया। CJP ने तीनों नेताओं की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article