जॉब्स

HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, लास्ट डेट कल

HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर कल यानी 24 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

HSSC Constable Recruitment 2024

HSSC Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है, वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर कल यानी 24 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू की गई थी।

HSSC Police Constable Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कांस्टेबल के कुल 5600 रिक्त पदों पर भर्ती की जागी। जिसमें, पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 4000 पद, महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 600 पद, पुरुष कांस्टेबल (इंडियन रिजर्व बटालियन) के 1000 और माउंड आर्म्ड पुलिस के 66 पद शामिल हैं।

HSSC Constable Notification 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for HSSC Constable Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: ओडिशा पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं पास आज से करें अप्लाई

HSSC Constable Exam 2024: ऐसे होगा चयन

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और नॉलेज टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article