HPSC Lecturer Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: लेक्चरर के पदों पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (HPSC Lecturer Recruitment 2023) खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ओआरए के माध्यम से स्नातक शिक्षक के पदों पर वैकेंसी (HPSC Lecturer Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग अलग विषयों के लेक्चरर के कुल 500 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 है। यहां आप एचपीएससी लेक्चरर के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस देख सकते हैं।
HPSC Lecturer Vacancy 2023: किस पद पर कितनी वैकेंसी
एचपीएससी लेक्चरर के भर्ती प्रक्रिया के तहत स्नातक शिक्षक के कुल 580 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अंग्रेजी लेक्चरर के 63, हिंदी लेक्चरर के 117, इतिहास के लेक्चरर के 115, अर्थशास्त्र लेक्चरर के 17, राजनीतिक विज्ञान के लेक्चरर के 102 समेत अन्य विषयों के स्नातक शिक्षकों के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।HPSC Lecturer Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
एचपीएससी लेक्चरर के इन पदों पर आवेदन के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवदेन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यहां आप आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।HPSC Lecturer Recruitment 2023 Apply Online
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर HPSC Lecturer Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
