जॉब्स

HCL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: एचसीएल जूनियर मैनेजर के पदों पर निकाली वैकेंसी, सैलरी 50000 से ज्यादा- जल्द करें अप्लाई

HCL Junior Manager Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने अपने यहां पर जूनियर मैनेजर, इलेक्ट्रिशियन व कम्पनी सेक्रेटरी समेत तमाम पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustacopper.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

HCL Junior Manager Recruitment 2024: एचसीएल जूनियर मैनेजर के पदों पर निकली वैकेंसी

HCL Junior Manager Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड यानी एचसीएल ने जूनियर मैनेजर, इलेक्ट्रिशियन व कम्पनी सेक्रेटरी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (HCL Junior Manager Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती (HCL Junior Manager Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustacopper.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर (HCL JM Bharti 2024) दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2024 है। यहां आप एचसीएल के जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर (HCL Junior Engineer Vacancy) सकते हैं।

HCL Junior Manager Bharti 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड यानी एचसीएल के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर मैनेजर के 56 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें माइनिंग के 46 पद, इलेक्ट्रिशियन के 06 पद, कंपनी सेक्रेटरी के 02 पद, फाइनांस के 01 पद और एचआर के 01 पद शामिल हैं।

HCL Junior Manager Qualification & Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एचसीएल के इन पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात की जाए तो यहां आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष है।

HCL Application Form 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले HCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HCL Junior Engineer Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

HCL Application Form Fees: आवेदन शुल्क

एचसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवदेन करने के लिए अनारक्षित वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। यहां आप एनीएफटी या यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने की सुविधा है।

HCL Vacancy 2024: आवेदन शुल्क

इस आवेदन को करने के लिए उम्मीदवार जो जनरल, ओबीसी और इडब्लूएस कैटेगरी से संबंध रखते है, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये का भुगतान करना होगा, वही इसके अलावा अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवार को किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क इस आवेदन के लिए नही देना होगा।

HCL Junior Manager Salary: सैलरी

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30000 से 1,20000 रुपये दिया जाएगा। साथ ही अन्य भत्ता व सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article