Haryana Police Recruitment 2024, Haryana Police Constable Vacancy 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल जीडी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 फरवरी से शुरू कर दी है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 21 मार्च 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Haryana Police Notification 2024: कितना मिलेगा वेतन
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल जीडी के कुल 6000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, महिलाओं के लिए 1000 पद और पुरुषों के लिए 5000 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।
HSSC Constable Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for Haryana Police Constable Recruitment 2024
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- फिर पुलिस कांस्टेबल के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Haryana Police Constable Vacancy 2024: ऐसे होगा चयन
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन सीईटी, फिजिकल टेस्ट और नॉलेज टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा। नॉलेज टेस्ट को 94.5 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
