एजुकेशन

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 2027 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकत हैं।

Image

Maharashtra Board Exam 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने वर्ष 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जो छात्र आगामी वर्ष में कक्षा 10वीं (SSC) और कक्षा 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर विषयवार पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा समय रहते डेटशीट घोषित किए जाने से छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी करने के लिए टाइम मैनेजमेंट करने में आसानी होगी।

कक्षा 10वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल

सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) यानी 10वीं कक्षा के छात्रों को बता दें कि उनकी परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होगी और अंतिम परीक्षा 11 मार्च 2027 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बता दें कि दूसरी और तीसरी भाषा की परीक्षा दूसरी शिफ्ट यानी दोपहर 3 से 6 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। इसके अलावा अन्य विषयों की परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की तैयारी तेज करने से पहले बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट चेक जरूर करें।

तारीखपहली शिफ्ट (Session 1)
15 फरवरी 2027प्रथम भाषा – मराठी, हिंदी, उर्दू, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, सिंधी, बंगाली, पंजाबी
16 फरवरी 2027व्यावसायिक एवं विशेष विषय – मल्टी स्किल असिस्टेंट टेक्नीशियन, फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट, स्टोर ऑपरेशन असिस्टेंट, असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट, पर्यटन एवं आतिथ्य, कृषि, मैकेनिकल टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी, IT-ITES, शारीरिक शिक्षा, परिधान एवं BFSI
18 फरवरी 2027दूसरी या तीसरी भाषा – मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, सिंधी, बंगाली, पंजाबी
20 फरवरी 2027दूसरी या तीसरी भाषा – उर्दू, गुजराती, संस्कृत, पाली, अर्धमागधी, फारसी, अरबी, अवेस्ता, पहलवी, रूसी
22 फरवरी 2027प्रथम भाषा – अंग्रेजी; तीसरी भाषा – अंग्रेजी
24 फरवरी 2027दूसरी या तीसरी भाषा – हिंदी
26 फरवरी 2027दूसरी या तीसरी भाषा (कंपोजिट कोर्स) – उर्दू, संस्कृत, पाली, अर्धमागधी, अरबी, फारसी, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, सिंधी, पंजाबी, बंगाली, गुजराती
2 मार्च 2027गणित भाग-1 – बीजगणित
4 मार्च 2027गणित भाग-2 – ज्यामिति
8 मार्च 2027विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भाग-1
11 मार्च 2027विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भाग-2
13 मार्च 2027सामाजिक विज्ञान पेपर-1 – इतिहास एवं राजनीति विज्ञान
15 मार्च 2027सामाजिक विज्ञान पेपर-2 – भूगोल
महाराष्ट्र कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 डेटशीट डाउनलोड करें

कक्षा 12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल

महाराष्ट्र बोर्ड की हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) यानी 12वीं कक्षा की परीक्षाएं का आयोजन 8 फरवरी से किया जाएगा। 12वीं की अंतिम परीक्षा बोर्ड द्वारा 16 मार्च को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 20 जनवरी से 6 फरवरी के बीच प्रैक्टिकल की परीक्षाएं पूरी की जाएंगी।

तारीखपहली शिफ्ट (Session 1)दूसरी शिफ्ट (Session 2)
8 फरवरी 2027अंग्रेजी—
9 फरवरी 2027हिंदीजर्मन, जापानी, चीनी, फारसी
10 फरवरी 2027मराठी, गुजराती, कन्नड़, सिंधी, अरबी, मलयालम, तमिल, तेलुगु, उर्दू, पंजाबी, बंगालीउर्दू, फ्रेंच, स्पेनिश, पाली
11 फरवरी 2027मराठी प्राकृत, संस्कृतअर्धमागधी, रूसी, अरबी
12 फरवरी 2027लॉजिक, भौतिक विज्ञान—
13 फरवरी 2027वाणिज्य संगठन एवं प्रबंधन—
15 फरवरी 2027—सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, होम मैनेजमेंट, शिक्षा
16 फरवरी 2027रसायन विज्ञानराजनीति विज्ञान
17 फरवरी 2027अर्थशास्त्र—
18 फरवरी 2027बाल विकास, कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पशु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी—
20 फरवरी 2027गणित एवं सांख्यिकी (A/S/C), गणित एवं सांख्यिकी (B/S/C)ताल वाद्य (A)
22 फरवरी 2027भूविज्ञानसहकारिता
23 फरवरी 2027जीव विज्ञान, भारतीय संगीत का इतिहास एवं विकास—
24 फरवरी 2027खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीदर्शनशास्त्र, कला का इतिहास एवं सराहना, संस्कृत शास्त्र एवं कला (वास्तुकला)
25 फरवरी 2027बहीखाता एवं लेखांकनवस्त्र
26 फरवरी 2027—रक्षा अध्ययन
27 फरवरी 2027मनोविज्ञान—
2 मार्च 2027व्यावसायिक विषयव्यावसायिक एवं बाइफोकल कोर्स के पेपर
3 मार्च 2027भूगोल—
4 मार्च 2027व्यावसायिक मार्गदर्शन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञानव्यावसायिक एवं बाइफोकल कोर्स के पेपर
5 मार्च 2027इतिहास—
8 मार्च 2027बाइफोकल कोर्स पेपर-1—
9 मार्च 2027समाजशास्त्र—
11 मार्च 2027बाइफोकल कोर्स पेपर-2—
महाराष्ट्र 12वी बोर्ड परीक्षा डेट शीट 2027 डाउनलोड करें

परीक्षा की शिफ्ट और समय

प्रथम पाली - सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।

द्वितीय पाली - दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (कुछ विशेष विषयों और वोकेशनल कोर्सेज के लिए)।

छात्रों के लिए जरूरी टिप्स

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या वोकेशनल) के अनुसार पूरी विषयवार पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। चूंकि परीक्षाओं में अब कुछ ही महीनों का समय शेष है, इसलिए सिलेबस को समय पर पूरा करके मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने पर विशेष ध्यान दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article