GBU Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी और वो भी यूनिवर्सिटी में..., ये सपना कौन नहीं देखता है। अब ये सपना पूरा हो सकता है क्योंकिगौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। जीबीयू ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो जीबीयू की आधिकारिक वेबसाइट gbu.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। जीबीयू के इस भर्ती के लिए अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं, तो 28 जून तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।
कुल कितने पदों पर भर्ती
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 469 पदों पर बहाली की जाने वाली है। इन पदों पर चयन बिना किसी परीक्षा के होगा। पहले एक समिति द्वारा आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी और उसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे करना है आवेदन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक/कूरियर के माध्यम से “रजिस्ट्रार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर-201312 (यूपी)” को भेजना होगा।
योग्यता एवं सैलरी
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पीएचडी, एम.टेक, एम.प्लान, एमबीए, एम.एससी., एम.ए., एम.एस.डब्लू. या पीजी की डिग्री होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 40,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।
