जॉब्स

Gautam Buddha University Recruitment 2024: शिक्षक विभाग में निकली नौकरी, 1 जुलाई से पहले करना होगा आवेदन

Gautam Buddha University Recruitment 2024: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को भरने के लिए c पर विज्ञप्ति जारी की है। उम्मीदवार यहां से देखें किस तारीख तक कौन कर सकता है आवेदन

Image

शिक्षक विभाग में निकली नौकरी

Gautam Buddha University Recruitment 2024: भारत में शिक्षक बनना सबसे बेहतरीन पेशे में से एक माना जाता है, क्योंकि इसमें सम्मान है, पैसा है, रुतबा है और 9 से 5 ड्यूटी भी नहीं करनी होती है, ऐसे में शिक्षक बनने का मौका मिले तो कौन भुनाना नहीं चाहेगा। इस बार गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) ने नौकरी निकाली है। जारी नोटिफिकेशन के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार gbu.ac.in पर से विज्ञप्ति चेक कर सकते हैं, हालांकि सारी बेसिक जानकारी इस खबर में मौजूद है। उम्मीदवार यहां से देखें किस तारीख तक कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

GBU Recruitment 2024, किन विभागों में होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से, GBU स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज जैसे विभिन्न विभागों के तहत भर्ती की जाएगी।

GBU Recruitment 2024, कितने पदों पर होगी भर्ती

GBU Recruitment 2024 Notification के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 पदों को भरेगा।

GBU Recruitment 2024 Date, कब से तक करें आवेदन

GBU Recruitment 2024 Notification PDF के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 01 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

GBU Recruitment 2024 Notification PDF

उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक से गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024 रिक्तियां

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं।

श्रेणी रिक्तियों की संख्या
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी स्कूल 10
इंजीनियरिंग स्कूल 01
प्रबंधन स्कूल 01
मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान स्कूल 03
कुल 15

Gautam Buddha University Recruitment 2024 Apply Online, आवेदन प्रक्रिया

यहां आनलाइन नहीं आफलाइन आवेदन मान्य होगा, इसलिए ध्यान से, विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र, स्व-सत्यापित सहायक दस्तावेजों के साथ, एक लिफाफे में विज्ञापन संख्या और आवेदन किए गए पद के साथ संबंधित विषय/विशेषज्ञता लिखकर "रजिस्ट्रार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर - 201312 (यू.पी.) भारत, केवल डाक (पंजीकृत/स्पीड पोस्ट) भेजें। इसके बाद उसी (विधिवत भरा हुआ फॉर्म) की स्कैन की गई प्रति ईमेल द्वारा facultyrecruitment2024@gbu.ac.in पर भी भेजें।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article