जॉब्स

DSSSB TGT Recruitment 2025: दिल्ली में टीजीटी टीचर्स की बंपर भर्ती, जानें आवेदन की लास्ट डेट और कितनी मिलेगी सैलरी

DSSSB TGT Recruitment 2025 know the last date and salary sarkari naukri job alert: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

DSSSB TGT Recruitment 2025

DSSSB TGT Recruitment 2025 know the last date and salary Sarkari Naukri job alert: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। इस भर्ती के तहत दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनने का मौका मिल सकता है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षकों के 5346 खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 07 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल कितने पदों पर भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षकों के 5346 खाली पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत और प्राकृतिक विज्ञान समेत कई विषयों के लिए है। स भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री (45% अंक) और बी.एड. (B.Ed.) या समकक्ष योग्यता होनी जरूरी है।

उम्र सीमा

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC) और महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 07 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

दिल्ली के सभी सरकारी और नगर निगम स्कूलों में कक्षा 6 से 10 तक के लिए 5,346 नए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) नियुक्त किए जाएंगे। इन पदों चयन वन टियर परीक्षा के द्वारा होगा। इसमें दो खंड रहेंगे- सामान्य ज्ञान और विषय आधारित ज्ञान। यह परीक्षा उम्मीदवारों के सामान्य शैक्षणिक कौशल और उनके विषय की गहरी समझ का परीक्षण करेगी। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 7 पर 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article