DSSSB Recruitment 2024 Apply Online: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1896 पदों को भरा जाएगा। इस विज्ञप्ति के जरिये फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर व अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार यहां से देखें कौन कब तक कर सकता है आवेदन
DSSSB Recruitment 2024 के लिए 13 फरवरी से आवेदन शुरू हो रहे हैं, उम्मीदवार दस्तावेज एकत्र कर लें, और यहां से पदों का विवरण देखें।
आवेदन की अंतिम तिथि - DSSSB Recruitment 2024 Last Date to Apply
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| फार्मासिस्ट | 318 |
| नर्सिंग ऑफिसर | 1507 |
| रिसोर्स सेंटर कोआर्डिनेटर | 12 |
| आया | 21 |
| कुक या रसोइया (पुरुष) | 18 |
| कुक या रसोइया (महिला) | 14 |
| अनुवादक (हिन्दी) | 2 |
| सेक्शन अफसर (एचआर) | 4 |
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
डीएसएसएसबी भर्ती 2024: जानिए कैसे करें आवेदन - DSSSB Recruitment 2024 How to apply
- आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें
- आवेदन प्रपत्र भरें
- सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन जमा करें और प्रिंट ले लें।
यदि आप नोटिफिकेशन देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें — Notification
