जॉब्स

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में 12785 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, ऐसें करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: दिल्ली में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी सहित 12785 पदों पर भर्ती निकाली है।

Image

DSSSB Recruitment 2024

DSSSB Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी, पीजीटी और नॉन टीचिंग पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.online.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यहां आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

DSSSB Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रकिया के माध्यम से दिल्ली के विभिन्न सरकारी विभागों में एमटीएस, टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, एलडीसी, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, सेक्शन ऑफिसर और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट सहित कुल 12785 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Delhi Sarkari Naukri 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

दिल्ली में टीजीटी पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स और बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply for DSSSB Recruitment 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।

DSSSB Latest Vacancy 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी पदों पर भर्ती के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर कर लें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article