जॉब्स

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में 4214 पदों पर सरकारी नौकरी का शानदार मौका, तुरंत करें अप्लाई

DSSSB Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पीजीटी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी dsssb.online.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

DSSSB Recruitment 2024

DSSSB Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पीजीटी सहित कुल 4214 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.online.nic.in पर 7 फरवरी 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

DSSSB Job Notification 2024: कितने पदों पर भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी, लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड- II, जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी), लोअर डिवीजन क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, जूनियर स्टेनोग्राफर और स्टेनोग्राफर सहित कुल 4214 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

DSSSB Recruitment 2024: अलग अलग योग्यता

दिल्ली में पीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to Apply for DSSSB Recruitment 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करे।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।

Delhi Sarkari Naukri 2024: ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा का आयोजन फरवरी या मार्च में किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article