जॉब्स

DSSSB Judicial Assistant Result 2024: दिल्ली ज्यूडिशियल असिस्टेंट टियर 2 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

DSSSB Junior Judicial Assistant Result 2024: दिल्ली जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से दिल्ली ज्यूडिशियल असिस्टेंट टियर 2 का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को DSSSB Result की ऑफिशियल वेबसाइट- dsssb.gov.in पर जाना होगा।

Image

DSSSB जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट रिजल्ट

Photo : iStock

DSSSB Junior Judicial Assistant Result 2024: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से दिल्ली ज्यूडिशियल असिस्टेंट टियर 2 का रिजल्ट जारी हो गया है। दिल्ली जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षार्थी अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- dsssb.gov.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई थी। इस वैकेंसी के लिए पहले टियर 1 की परीक्षा आयोजित हुई। जिसका रिजल्ट जारी होने के बाद टियर 2 का आयोजन किया गया। अब टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

DSSSB JJA Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- dsssb.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद DSSSB District COurt Junior Judicial Assistant Tier II Result के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर Check Results के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट मोें खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

DSSSB Junior Judicial Assistant Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

DSSSB Interview Schedule जल्द होगा जारी

रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें। इस वैकेंसी के लिए टियर 2 में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को रिजल्ट पीडीएफ में सेव रखना जरूरी है। इस रिजल्ट के आधार पर ही इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द जारी होगा। कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाकर शेड्यूल चेक करना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article