जॉब्स

DFCCIL Recruitment 2025: बिग अपडेट! DFCCIL के जूनियर मैनेजर और एमटीएस समेत विभिन्न पदों पर बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख

DFCCIL Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: डीएफसीसीआईएल ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), जूनियर मैनेजर फाइनेंस, एग्जीक्यूटिव समेत विभिन्न पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा (DFCCIL Recruitment 2025) दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

DFCCIL Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025

DFCCIL Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), जूनियर मैनेजर फाइनेंस, एग्जीक्यूटिव समेत विभिन्न पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा (DFCCIL Recruitment 2025) दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर (DFCCIL Junior Manager Recruitment) सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 16 फरवरी थी। हालांकि अब इसे बढ़ाकर 22 मार्च कर दिया गया है। यहां आवदेन के लिए 18 जनवरी को लिंक एक्टिव दिया गया था।

DFCCIL Recruitment 2025: महत्वपूर्म तारीख

  • आवेदन की शुरुआत (Application Begin) - 18 जनवरी 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date for Apply Online) - 22 मार्च 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करे की आखिरी तारीख (Pay Exam Fee Last Date) - 22 मार्च 2025
  • फॉर्म में करेक्शन की डेट (Correction Date) - 31 मार्च से 4 अप्रैल 2025
  • स्टेज 1 एग्जाम डेट (Stage I Exam Date) - जुलाई 2025
  • स्टेज 2 एग्जाम डेट (Stage 2 Exam Date) - नवंबर 2025
  • पीईटी टेस्ट (PET Test) - जनवरी/फरवरी 2026
  • एडमिट कार्ड (Admit Card) -

DFCCIL Vacancy 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  1. मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) - 464
  2. एग्जीक्यूटिव (सिग्नल एंड इलेक्ट्रिकल) - 75
  3. एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) - 64
  4. जूनियर मैनेजर फाइनेंस - 03

DFCCIL Junior Manager Recruitment 2025: आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु - 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु- 30 साल
  • अधिकतम आयु (MTS) - 33 वर्ष

ध्यान रहे यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

DFCCIL MTS, Junior Manager Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले DFCCIL लिंक पर जाएं
  • होमपेज पर जाकर DFCCIL Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां Registration पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

DFCCIL Junior Manager Vacancy 2025: आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) - 1000

MTS UR/OBC/EWS - 500

SC/ST/PH - 0

यहां अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article