जॉब्स

Delhi Home Guard Recruitment 2024: दिल्ली में 15 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती? जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

Delhi Home Guard Recruitment 2024 in Hindi: दिल्ली सरकार में होमगार्ड जवानों की बंपर भर्ती होने वाली है। संभावना है कि इसी महीने Delhi Home Guard Bharti 2024 को लेकर नया अपडेट जारी किया जा सकता है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 15000 या इससे भी ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है।

Image

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 ताजा खबर 15000 और होमगार्ड की भर्ती की जाएगी (image - TNN Graphic)

Delhi Home Guard Recruitment 2024 in Hindi: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि दिल्ली सरकार में होमगार्ड जवानों की अभी और बंपर भर्ती की जाएगी। संभावना है कि इसी महीने Delhi Home Guard Bharti 2024 को लेकर नया अपडेट जारी किया जा सकता है। Delhi Home Guard Bharti 2024 Notification जारी होने के बाद आप इसे dghgenrollment.in पर से देख सकेंगे, जिसके बाद Delhi Home Guard Recruitment 2024 Admit Card और Delhi Home Guard Recruitment 2024 Salary की सहित दूसरी जानकारी भी स्पष्ट हो जाएगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 15000 या इससे भी ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है। अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जानें क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

Delhi Home Guard Vacancy 2024 Eligibility

भारत में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा पास की हो। यदि आप भूतपूर्व सैनिक व भूतपूर्व CAPF कर्मचारी रह चुके हैं, तो कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि विज्ञप्ति जारी होने के बाद शैक्षिणक योग्यता कंफर्म हो जाएगी।

Delhi Home Guard Bharti 2024 Notification

आपको पता होगा कि होम गार्ड महानिदेशालय नई दिल्ली ने इस साल की शुरुआत में 10,285 होम गार्ड की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था,

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को dghgenrollment.in पर जाकर आवेदन करने की जरूरत थी। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 फरवरी, 2024 थी।

Delhi Home Guard Recruitment 2024 News

अब लेटेस्ट खबर ये है कि 15000 और वैकेंसी निकाली जाएगी, जिसके बाद कुल 25000 भर्तियां हो जाएंगी।

Delhi Home Guard Recruitment 2024 Latest News

मीडिया खबरों के अनुसार, राज निवास की ओर से 4 दिसंबर 2024 को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 3 दिसंबर को 10,000 में से 1669 होमगार्ड जवानों को नामांकन पत्र दिए हैं।

किसे मिलेगी वरीयता

बता दें कि जनवरी 2024 में एलजी ने 10,285 होमगार्डों के नामांकन को मंजूरी दी थी। साथ ही ये भी निर्देश दिया था कि चयन प्रक्रिया में सीडीवी यानी नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक (CDV) को वरीयता दी जाए। बता दें, सीडीवी को प्राथमिकता देने का मतलब उनके अनुभव व सेवाओं की वैल्यू करना है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article