ऑटो न्यूज़

Yamaha YZF-R2 का भारत में ग्लोबल डेब्यू, ₹2.30 लाख की शुरुआती कीमत, जानें फीचर्स और पावर

Yamaha ने अपनी नई YZF-R2 को भारत में ग्लोबली डेब्यू करते हुए 200cc सेगमेंट में नई शुरुआत की है। बाइक की शुरुआती कीमत ₹2.30 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है और इसे तीन वेरिएंट में पेश किया गया है।

Image

Yamaha YZF-R2 बाइक

Yamaha ने अपनी नई YZF-R2 को भारत में ग्लोबली डेब्यू किया है। कंपनी ने इसे ₹2,30,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। नई R2 को तीन वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह 200cc सेगमेंट में उसकी पहली मोटरसाइकिल है और इसे परफॉर्मेंस, तकनीक और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

तीन वेरिएंट में मिलेगी Yamaha YZF-R2

Yamaha YZF-R2 को तीन वेरिएंट में उतारा गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत ₹2,30,500 है और यह मेटैलिक ब्लैक और डार्क ब्लूइश ग्रे रंगों में उपलब्ध होगी। वहीं, क्विक शिफ्टर वेरिएंट की कीमत ₹2,39,500 रखी गई है और इसे मैट व्हाइट पर्ल और रेसिंग ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

टॉप-स्पेक YZF-R2 M की कीमत ₹2,53,000 है और यह मेटैलिक ग्रे रंग में उपलब्ध होगी। इस वेरिएंट में एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क, रियर शॉक, क्लच लीवर और ब्रेक लीवर के साथ कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

204cc इंजन, 26.5 PS की पावर

Yamaha YZF-R2 में नया 204cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व और फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 26.5 PS की अधिकतम पावर और 19.1 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का कहना है कि यह इंजन तेज एक्सीलरेशन और स्मूथ पावर डिलीवरी के साथ स्पोर्टी राइडिंग अनुभव देता है।

149 किलो वजन

नई YZF-R2 का एक बड़ा आकर्षण इसका वजन है। बाइक का कुल वजन 149 किलोग्राम है। इसमें नया हाई-टेंसाइल स्टील ट्यूब डायमंड फ्रेम दिया गया है। कंपनी ने इसे हल्के वजन, फुर्तीली हैंडलिंग और बेहतर कॉर्नरिंग के लिए डिजाइन किया है। बाइक में 37mm USD फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक मिलता है।

क्विक शिफ्टर और सेफ्टी फीचर्स

YZF-R2 के क्विक शिफ्टर वेरिएंट में बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर दिया गया है। इसके अलावा सभी वेरिएंट में 17-इंच व्हील्स, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, असिस्ट और स्लिपर क्लच, Yamaha Ride Control (YRC), 37mm USD फ्रंट फोर्क और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

5-इंच TFT डिस्प्ले और तीन राइडिंग मोड

बाइक में 5-इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो राइडिंग और नेविगेशन से जुड़ी जानकारी दिखाता है। Yamaha Ride Control के तहत इसमें Street, Sport और Rain तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। टॉप वेरिएंट में स्मार्ट की सिस्टम भी उपलब्ध है।

कब से मिलेगी बाइक?

कंपनी के मुताबिक, Yamaha YZF-R2 की बिक्री सितंबर 2026 के मध्य से देशभर की Blue Square डीलरशिप पर शुरू होगी।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article