टीवी मसाला

Bigg Boss 20: बादशाह की पत्नी Isha Rikhi करेंगी सलमान खान के शो में धमाका, खोलेंगी शादीशुदा जिंदगी के बड़े राज?

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आने वाले कलाकारों के नाम से धीरे धीरे पर्दा उठ रहा है। अब सोशल मीडिया पर उन दो हसीनाओं का नाम आया है, जो शो में धमाका करेंगी।

Image

BIGG BOSS 20 (Photo Credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। शो की प्रीमियर डेट का खुलासा हो गया है और फैंस अब कंटेस्टेंट्स लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान दो कंटेस्टेंट्स के बारे में बता चुके है। शो के लिए अब तक रिया अहीर और लव कौर का नाम सामने आया है, लेकिन दोनों में से किसी एक ही कंटेस्टेंट की एंट्री शो में होगी। इन अलावा दो नए नाम सामने आए हैं। दावा है कि बादशाह की पत्नी ईशा रिखी (Isha Rikhi) शो में आएंगी। इसके अलावा एक और नाम सामने आया है। आइए आपको बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मुझे माफ कीजिए', The Traitors 2 में बाहर हुईं Rhea Chakraborty, गेम खत्म होने पर छलका दर्द

    बिग बॉस 20 में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 20 से जुड़ी एक रिपोर्ट सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उन दो कलाकार के नाम बताए गए हैं, जो बिग बॉस में आने वाले हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस के मेकर्स ने इस सीजन के लिए बादशाह की वाइफ ईशा रिखी और अरिशफा खान को अप्रोच किया गया है और ये दोनों ही शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स संग इन दिनों ईशा रिखी और अरिशफा की बातचीत चल रही हैं और अगर सब कुछ सही रहता है तो दोनों शो में धमाका करती हुई नजर आ सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: अंशुला कपूर की शादी में बोलते-बोलते रो पड़े Arjun Kapoor, मां मोना शौरी को याद कर हुए इमोशनल

      विवादों में ईशा रिखी और बादशाह का रिश्ता

      बता दें कि ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह बादशाह संग अपने रिश्ते की वजह से अचानक ही सुर्खियों में आई थीं। ईशा और बादशाह ने दुनिया की नजरों से छुपकर शादी रचाई थी। दोनों का रिश्ता मार्च 2026 में शुरू हुआ था। तब कपल की तरफ से अचानक ही शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान किया गया था। अब दावा किया जाता है कि बादशाह और ईशा के रिश्ते में सब ठीक नहीं है। दावा है कि दोनों अलग हो रहे हैं। बीते दिनों ही ईशा की तरफ से एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया था, जिसके बाद दोनों के बीच तनाव की खबरें आग की तरह फैल गईं।

      कब से शुरू होगा शो

      बता दें कि बिग बॉस 20 टीवी पर 6 सितंबर से आने वाला है। इस दिन शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा और तमाम कंटेस्टेंट्स की झलक फैंस को दिखाई जाएगी। इस बार शो में रजत बेदी, मैरी कॉम, मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, कुशाल तंवर, समेत कई कलाकार नजर आ सकते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article