जॉब्स

DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण में सरकारी नौकरी का मौका, 1383 पदों पर बंपर भर्ती

DDA Recruitment 2025: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) में जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के लिए की जाएंगी।

Image

DDA Recruitment 2025

DDA Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) में जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के लिए की जाएंगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक की डिग्री धारक होना अनिवार्य है।

DDA Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर उपलब्ध "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
  • जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

DDA Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) - इसमें सामान्य ज्ञान, तकनीकी विषय और रीजनिंग आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

स्किल टेस्ट - जिस पद के अनुसार जरूरी हो।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन - जिसमें सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित है। वहीं अधिकतम 27 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं सैलरी की बात करें तो पे लेवल - 6 के अनुसार 35,400 - 1,12,400 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं अन्य भत्ते जैसे HRA, DA, TA भी मिलेगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article