जॉब्स

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में नौकरी का सुनहरा अवसर, जल्द करें अप्लाई - हर महीने इतनी सैलरी

CPCB Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने साइंटिस्ट बी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर लैब असिस्टेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट और टेक्निकल सुपरवाइजर समेत कुल 69 पदों पर भर्ती (CPCB Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर (CPCB Scientist B Vacancy) सकते हैं। यहां आप सीपीसीबी के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

CPCB Recruitment 2025: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में नौकरी का सुनहरा अवसर

CPCB Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने यहां पर तमाम पदों पर भर्ती (CPCB Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साइंटिस्ट बी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर लैब असिस्टेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट और टेक्निकल सुपरवाइजर समेत कुल 69 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (CPCB Scientist B Vacancy 2025) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 28 अप्रैल 2025 है। यहां आप सीपीसीबी के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

CPCB Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इन पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी संबंधित विषय में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग में डिग्री होना आवश्यक है। वहीं प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा यहां सरकार के नियमानुसार अभ्यर्थियों को अधिकत आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

CPCB Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • cpcb.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Central Pollution Board Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

CPCB Recruitment 2025 Sarkari Naukri: आवेदन शुल्क

सपीसीबी के साइंटिस्ट बी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर लैब असिस्टेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट और टेक्निकल सुपरवाइजर के इन पदों पर भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) व ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग और सभी वर्गों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

CPCB Recruitment 2025: मिलेगी इतनी सैलरी

यहां सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 1,77,500 रुपये सैलरी दी जाएगी। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट व डॉक्यूमेंटेशन के जरिए किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article