जॉब्स

Cochin Shipyard Recruitment 2024: शिपयार्ड में आई सरकारी नौकरी, जानें कौन व कब तक कर सकता है आवेदन

Cochin Shipyard Recruitment 2024 Notification: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने विभिन्न पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cochinshipyard.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। जानें कुल कितने पदों पर आई है सरकारी वैकेंसी व कौन कर सकता है अप्लाई

Image

कोचीन शिपयार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024

Cochin Shipyard Recruitment 2024 PDF Notification: शिपयार्ड में नौकरी करने का अलग अनुभव होता है, अगर आप भी ऐसी जगह पर लंबे समय तक सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) की लेटेस्ट सरकारी नौकरी आपके लिए है। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने विभिन्न पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cochinshipyard.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। जानें कुल कितने पदों पर आई है सरकारी वैकेंसी व कौन कर सकता है अप्लाई

किन पदों पर होगी नियुक्ति, Cochin Shipyard Recruitment 2024 Notification

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, CSL सहायक अभियंता, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सहायक अग्निशमन अधिकारी और लेखाकार के पदों को भरा जाएगा। Cochin Shipyard Recruitment 2024 Notification के अनुसार कुल 20 पदों को भरा जाएगा।

Cochin Shipyard Recruitment 2024 Date

Cochin Shipyard Recruitment 2024 के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 04 अक्टूबर, 2024 से चल रही है और 30 अक्टूबर, 2024 तक ऑनलाइन विंडो खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

Cochin Shipyard Recruitment 2024 Eligibility

सहायक अभियंता: इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा

सहायक प्रशासनिक अधिकारी: 60% अंकों के साथ स्नातक

सहायक अग्निशमन अधिकारी: SSLC और राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा कॉलेज नागपुर से उप-अधिकारी पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण

लेखाकार: MCom/CA/CMA इंटरमीडिएट परीक्षा के साथ स्नातक

Cochin Shipyard Recruitment Official Website

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cochinshipyard.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन मान्य किए जाएंगे।

Cochin Shipyard Recruitment 2024 Application Fee

एससी एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है, जबकि बाकी वर्ग के लिए 700 आवेदन रुपये फीस रखी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article