जॉब्स

Police Constable Admit Card 2023: जारी होने जा रहा कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 1, 2023, 02:38 PM IST

Police Constable Admit Card 2023, Sarkari Naukri 2023: चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

Chandigarh Police Constable Admit Card 2023

Photo : iStock

Police Constable Admit Card 2023, Sarkari Naukri 2023: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

Chandigarh Police Constable Exam 2023: कब होगी लिखित परीक्षा

चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई को किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं, एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।

Chandigarh Police Constable Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कांस्टेबल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के दस दिन पहले जारी किया जा सकता है। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा में फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Chandigarh Police Constable Admit Card 2023

  • चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Chandigarh Police Constable Recruitment 2023: किसके लिए कितने पद

चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) के 700 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के लिए 324 पद, ईडब्लूएस के लिए 61 पद, ओबीसी के लिए 185 पद और एससी के लिए 130 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 3 के तहत वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article