जॉब्स

इस राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

CGPSC Superitendent Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक के पदों पर भर्ती (CGPSC Superitendent Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (CGPSC Recruitment 2025) सकते हैं।

Image

CGPSC Superitendent Recruitment 2025: इस राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक के पदों पर निकली वैकेंसी

CGPSC Superitendent Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CGPSC Recruitment 2025) खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 55 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 8 नवंबर 2025 है।

CGPSC Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

महिला एवं बाल विकास विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम.एस.डब्ल्यू, समाजशास्त्र/मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि यहां राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

CGPSC Superitendent Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Online Application लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिसट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
  • अपने भी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवदेन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

CGPSC Superitendent Recruitment 2025: आवदेन फॉर्म में सुधार के लिए

यहां एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 9 नवंबर से 11 नवंबर तक का समय दिया जाएगा। वहीं यदि आप इसमें चूक जाते हैं तो अभ्यर्थियों 12 से 14 नवंबर तक का समय दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

CGPSC Superitendent Vacancy 2025: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों व अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि SC/ST/OBC और स्थानीय दिव्यांग अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article