एजुकेशन

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, डिप्टी कमिश्नर तय करेंगे स्कूल खुलेंगे या बंद होंगे

Himachal Pradesh School Closed Or Not: भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। यहां 19 जुलाई से 24 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेवेन्यू मिनिस्टर जगत सिंह नेगी ने डिप्टी कमिश्नरों को यह तय करने का अधिकार दिया है कि उनके जिले में मौसम और इलाके की स्थिति को देखते हुए स्कूल खुले रखे जाएं या बंद किए जाएंगे।

Image

हिमाचल प्रदेश में डिप्टी कमिश्नर तय करेंगे स्कूल खुलेंगे या बंद होंगे

Himachal Pradesh School Closed Or Not: भारत के कुछ राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में फिर से भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक 18 जुलाई को मौसम का मिजाज बिगड़ेगा और 24 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। इसके चलते राज्य सरकार ने डिप्टी कमिश्नरों को अधिकार दिया है कि वे उन जगहों पर स्कूल बंद करने का फैसला ले सकेंगे, जहां मौसम की स्थिति से छात्रों को खतरा हो सकता है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पहाड़ी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़कों के बंद होने की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने कहा है कि स्कूल बंद करने का फैसला स्थानीय मौसम की स्थिति के आधार पर जिला स्तर पर लिया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर लेंगे स्कूल बंद करने का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेवेन्यू मिनिस्टर जगत सिंह नेगी ने कहा है कि डिप्टी कमिश्नरों को यह तय करने का अधिकार दिया गया है कि उनके जिले में मौसम और इलाके की स्थिति को देखते हुए स्कूल खुले रखे जाएं या बंद किए जाएंगे। राज्य में एक साथ स्कूल बंद करने का आदेश देने के बजाय, स्थानीय हालात के आधार पर फैसले लिए जाएंगे।

शिमला में बारिश का रेड अलर्ट

बता दें शिमला मौसम विभाग ने शनिवार को रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि 20 और 21 जुलाई को राज्य के चार-पांच जिलों के कुछ इलाकों में बहुत भारी से लेकर बहुत-बहुत भारी बारिश हो सकती है। शनिवार को मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए सोमवार 20 जुलाई को, और चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए मंगलवार 21 जुलाई को अलर्ट जारी किया। बहुत भारी बारिश' का मतलब है 115.6 से 204.5 मिमी के बीच बारिश, जबकि 'बहुत-बहुत भारी बारिश' का मतलब है एक दिन में 204.5 मिमी से ज़्यादा बारिश।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article