जॉब्स

Police Constable Recruitment 2024: पुलिस विभाग में बड़ी नौकरी, कांस्टेबल के भरे जाएंगे 5967 पद

CG Police Constable Recruitment 2024 Notification: छत्तीसगढ़ पुलिस ने 5967 छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया बढ़ा दी है। उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए phq.cgstate.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।

Image

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती

CG Police Constable Recruitment 2024 Notification: छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए बड़ा तोहफा है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 5967 छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया बढ़ा दी है। उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए phq.cgstate.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। जारी शॉर्ट नोटिस के मुताबिक, अब उम्मीदवार इन पदों के लिए 06 मार्च 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता — CG Police Constable Recruitment 2024 Eligibility

किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा सहित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट-phq.cgstate.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा — CG Police Constable Recruitment 2024 Age Limit

संक्षिप्त सूचना के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है जैसे

  • 18 - 38 वर्ष (अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस के लिए)
  • 18 - 33 वर्ष (एससी/ एसटी के लिए)

सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024: आवेदन ऐसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट phq.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सीजी पुलिस भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण प्रदान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।
  • दस्तावेज जमा करें।

चयन — CG Police Constable Recruitment 2024 Selection

जारी विस्तृत अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए चयन दस्तावेज सत्यापन / शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) / शारीरिक फिटनेस परीक्षण / लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा सहित पांच दौर की चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article