जॉब्स

CG Vyapam Calendar 2024: छत्तीसगढ़ व्यापम का नया कैलेंडर जारी, 1400 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

Chhattisgarh Vyapam New Calendar 2024: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन CGPSC परिवहन उप निरीक्षक टेक्नीशियन लिखित परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर 2024 को होगा। छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी Chhattisgarh Vyapam की तरफ से भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया गया है। कैलेंडर चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा।

Image

व्यापम कैलेंडर जारी

Photo : iStock

Chhattisgarh Vyapam New Calendar 2024: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी Chhattisgarh Vyapam की तरफ से भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया गया है। जारी कैलेंडर के अनुसार छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन CGPSC परिवहन उप निरीक्षक टेक्नीशियन लिखित परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर 2024 को होगा। कैलेंडर चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा।

छत्तीसगढ़ व्यापम के तहत जिन परीक्षाओं के नाम कैलेंडर में दिए गए हैं वो परीक्षाएं 28 जुलाई 2024 से 20 अक्टूबर 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके तहत असिस्टेंट ग्रेड 3, लैबरोटरी टेक्नीशियन, हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। कैलेंडर ऐसे डाउनलोड करेंय़

CG Vyapam Calendar ऐसे डाउनलोड करें

  • कैलेंडर चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "व्यापम द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी भर्ती परीक्षाओं का विवरण" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • कैलेंडर चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

इन पदों पर होगी भर्तियां

पद का नामविभागपरीक्षा की तारीखपरीक्षा का समय
सहायक ग्रेड 3छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय28 जुलाई 2024सुबह
लैब असिस्टेंटराज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला25 अगस्त 2024सुबह
लैब टेक्नीशियनराज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला25 अगस्त 2024शाम
छात्रावास अधीक्षकआदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास15 सितंबर 2024सुबह
लैब टेक्नीशियनउच्च शिक्षा संचालनालय29 सितंबर 2024सुबह
मत्स्य निरीक्षकसंचालनालय मछली पालन विभाग29 सितंबर 2024शाम

छत्तीसगढ़ में होम गार्ड की भर्ती

छत्तीसगढ़ में होम गार्ड की 2215 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर 10 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2024 है। आवेदन करने से पहले योग्यता, आयु और सैलरी के बारे में जरूर जान लें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article