CCIL Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: सीसीआईएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CCIL Recruitment 2025) खबर है। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ लिमिटेड ने अपने यहां पर जूनियर कमर्सियल एग्जीक्यूटिव, जूनियर असिस्टेंट कॉटन टेस्टिंग लैब व मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती (CCIL Junior Comercial Vacacny) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 24 मई 2025 है। यहां आप कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ लिमिटेड के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।
CCIL Recruitment 2025: आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तारीख
- आवेदन की शुरुआत (Application Begin) - 9 मई 2025
- आवेद की आखिरी तारीख (Last Date For Apply Online) - 24 मई 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 24 मई 2025
- एडमिट कार्ड -
- एग्जाम डेट -
CCIL Junior Commercial Recruitment 2025: सीसीआईएल के लिए क्वालिफिकेशन
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ लिमिटेड के जूनियर कमर्सियल एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर में 50 प्रतिशत अंकों साथ BSC.AG होना चाहिए। हालांकि एससी, एसटी व पीएच उम्मीदवारों को 5 पर्सेंट की छूट दी गई है। वहीं जूनियर असिस्टेंट कॉटन टेस्टिंग लैब के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंशन में 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहि। यहां भी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% की छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
CCIL Junior Commercial Vacancy: आयु सीमा
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ लिमिटेड के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
CCIL Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले cotcorp.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CCIL Various Post Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति बाहर निकाल लें।
CCIL Recruitment 2025 Appl: आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग (General)/ ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) - 1500 रुपये
- अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/पीएच (PH) - 500 रुपये
