Calcutta High Court LDA Recruitment 2024 Notification: सरकारी नौकरी चाहिए, लेकिन हायर एजुकेशन नहीं है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने लोअर डिवीजन असिस्टेंट के पदों पर आवेदन मंगाए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 291 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो जानें LDA के पदों के लिए कौन व कब तक कर सकता है आवेदन
Calcutta High Court LDA Recruitment 2024 PDF के अनुसार, यह नियुक्तियां शुरू में अस्थायी आधार पर की जाएंगी, लेकिन बाद में स्थायी होने की संभावना है।
Calcutta High Court LDA Recruitment 2024 Selection
LDA के पदों पर आवेदकों को चुनाव प्रारंभिक स्क्रीनिंग टेस्ट/ प्रतिस्पर्धी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
Calcutta High Court LDA Recruitment 2024 Apply Online Last Date
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त, 2024 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Calcutta High Court LDA Recruitment 2024 Eligibility
उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (12वीं कक्षा) या किसी मान्यता प्राप्त परिषद/बोर्ड से इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
Calcutta High Court LDA Recruitment 2024 Age
1 जनवरी, 2024 तक आयु सीमा 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
Calcutta High Court LDA Recruitment 2024 Salary
चुने गए आवेदकों को लेवल - 6 (22,700/- 58,500 रुपये) वेतनमान मिलेगा, जिसमें न्यूनतम वेतन 24,100 रुपयेहोगा और संबंधित नियमों के तहत स्वीकार्य अन्य भत्ते भी मिलेंगे। कलकत्ता उच्च न्यायालय 2024 के लिए आवेदन करने के लिए आपको calcuttahighcourt.gov.in पर जाने की जरूरत है।
