जॉब्स

BTSC SMO Recruitment 2025: बिहार में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 3623 पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

BTSC SMO Recruitment 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमिशन ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर 5 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

BTSC SMO Recruitment 2025

BTSC SMO Recruitment 2025: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमाशन (BTSC) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (SMO) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर 1 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू हो चुकी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3623 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (SMO) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के िलए चयन सीबीटी और वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर किया जाएगा।

Bihar SMO Recruitment 2025 Vacancies: कितनी सीट खाली हैं:

  • एनेस्थेटिस्ट – 988 पद
  • डर्मेटोलॉजिस्ट – 86 पद
  • ईएनटी विशेषज्ञ – 83 पद
  • जनरल सर्जन – 542 पद
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ – 542 पद
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट – 19 पद
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ – 43 पद
  • हड्डी रोग विशेषज्ञ – 124 पद
  • शिशु रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) – 617 पद
  • पैथोलॉजिस्ट – 75 पद
  • फिजिशियन – 306 पद
  • मनोचिकित्सक – 14 पद
  • रेडियोलॉजिस्ट – 184 पद

BTSC SMO Recruitment 2025: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर "What's New" सेक्शन में वेकेन्सी से संबंधित नोटिफिकेशन पर किल्क करें।
  • फिर उम्मीदवार अप्लाई लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के बाद अपने डिटेल्स भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार फीस का भुगतान करें।
  • अब फॉर्म को सबमिट कर दें।
ये भी पढ़ें: आईटीबीपी में कांस्टेबल पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं पास जल्द करें आवेदन, जानें डीटेल्स

Bihar SMO Vacancy 2025: कितना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अप्लाई करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं SC/ST/महिला उम्मीदवार (केवल बिहार के मूल निवासी) को 150 रुपये जमा करना होगा। वहीं, बिहार के बाहर राज्य के उम्मीदवारों को भी 600 रुपये का शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article