जॉब्स

BSSC CGL 4 Vacancy 2025: बिहार में बंपर नौकरी, 1481 पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

BSSC CGL 4 Vacancy 2025 Notification OUT: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL – 4 Recruitment Exam) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 18 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Image

बिहार में बंपर नौकरी, 1481 पदों पर होगी भर्ती

BSSC CGL 4 Vacancy 2025 Notification OUT: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने विभिन्न पदों पद भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं, जारी विज्ञप्ति के तहत कुल 1,481 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके लिए स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CGL 2025) का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होकर (BSSC CGL 4 Vacancy 2025 Last Date) 17 सितंबर तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक (BSSC CGL 4 Vacancy 2025 Apply Online) वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या www.onlinebssc.com से आवेदन कर सकते हैं।

कुछ पदों पर शैक्षणिक योग्यता के साथ तकनीकी योग्यता भी मांगी गई है, लेकिन ये सभी योग्यताएं पदों के अनुसार अलग अलग है, जिसे आप नीचे दिए लिंक से देख सकते हैं -

कौन कर सकता है आवेदन

अगर आपकी आयु 21 वर्ष से ज्यादा और अधिकतम 37 वर्ष है, तो आप भी इन सरकारी नौकरयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आयोग को 40,000 से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो वह उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों का उपयोग करके एक परीक्षा आयोजित कर सकता है।

प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर, बीएसएससी मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों की संख्या के पांच गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। आयोग मुख्य परीक्षा के लिए एक अलग विज्ञप्ति (BSSC CGL 4 Vacancy 2025 Notification) जारी करेगा।

प्रारंभिक परीक्षा में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:

  • सामान्य अध्ययन
  • सामान्य विज्ञान और गणित
  • मानसिक योग्यता परीक्षा (बोधगम्यता/ तर्क/ मानसिक योग्यता)
प्रारंभिक परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का होगा। उम्मीदवारों को दो घंटे 15 मिनट के भीतर प्रश्नपत्र हल करना होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नपत्र का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा। किसी भी विवाद की स्थिति में, प्रश्न का अंग्रेजी संस्करण ही मान्य माना जाएगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर तीनों विषयों के लिए एक-एक पुस्तक लाने की अनुमति होगी। बीएसएससी ने कहा कि केवल एनसीईआरटी, बीएसईबी और आईसीएसई बोर्ड की पाठ्यपुस्तकें ही अनुमति दी जाएंगी। परीक्षा हॉल के अंदर गाइड बुक, पुस्तकों की फोटोकॉपी, हस्तलिखित कागजात, नोट्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article