BSPHCL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) तथा इसके सहायक कंपनी नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPHCL) व साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPHCL) के ओर से जूनियर अकांउट्स क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर 19 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो चुकी है।
BSPHCL Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के 300 पदों की भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल के लिए 43 सीटें, जनरल (महिला) के लिए 23 सीटें, ईडब्ल्यूएस के लिए 19 सीटें, ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 11 सीटें, एससी के लिए 40 सीटें, एससी (महिला) के लिए 22 सीटें, एसटी के लिए 05 सीटें, एसटी (महिला) के लिए 02 सीटें, ईबीसी के लिए 52 सीटें, ईबीसी (महिला) के लिए 28 सीटें, बीसी के लिए 36 सीटें और बीसी (महिला) के लिए 19 सीटें है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी के आधार पर होगा।
BSPHCL Sarkari Naukri 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
बीएसपीएचसीएल में जूनियर अकाउंट्स क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कॉमर्स ग्रैजुएट होना चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्र 21 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, ईबीसी/बीसी/ महिला की उम्र 21 साल से 40 साल और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों की उम्र 21 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए।
How to apply for BSPHCL Recruitment 2024
- बीएसपीएचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाएं।
- फिर Apply online for external recruitment ENN-01/24 पर क्लिक करें।
- अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Bihar Sarkari Naukri 2024: कितना देना होगा शुल्क
बीएसपीएचसीएल में जूनियर अकांउट्स क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए जनरल/बीसी/ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये और ससी/एसटी/दिव्यांग/ महिला अभ्यर्थियों को 375 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
