जॉब्स

BRO Recruitment 2025: बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास करें अप्लाई

BRO Recruitment 2025 Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) में कूक, ब्लैकस्मिथ और मेस वेटर जैसी पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 411 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- marvels.bro.gov.in पर जाना होगा।

Image

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में वैकेंसी

Photo : iStock

BRO Recruitment 2025 Sarkari Naukri: बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) में कूक, ब्लैकस्मिथ और मेस वेटर जैसी पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 411 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- marvels.bro.gov.in पर जाना होगा।

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए 3 मार्च 2025 तक का समय मिला है। इस भर्ती में आवेदन ऑनलाइन ही लिए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

BRO Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- marvels.bro.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Current Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर RECRUITMENT OF VARIOUS POST IN BRO के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

BRO Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

BRO Recruitment Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन में इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 25 या 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article