BPSC Assistant Professor Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC Assistant Professor Recruitment 2025) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के अधीन पटना और बेगुसराय स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों में 14 विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (BPSC Assistant Professor Recruitment) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (BPSC Assistant Professor Vacancy) सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायक प्रोफेसर के 88 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (BPSC Assistant Professor Vacancy 2025) की जाएगी।
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ए.एम.एस की डिग्री होनी चाहिए। यह भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद या भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। इसके अलावा स्वातकोत्तर की डिग्री भी अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 27 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष अनिवार्य है। इसके अलावा यहां पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। साथ ही अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC Assistantant Professor Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पावर्ड आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन अपलो कर सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
BPSC Assistant Professor Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां अनारक्षित वर्ग (General Categor) के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
BPSC Assistant Professor Vacancy: रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी शर्तें
ध्यान रहे यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का नाम बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद पटना में पंजीकृत होना चाहिए। यदि रजिस्ट्रेशन नहीं है तो चयन के बाद पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। साथ ही आयुष मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार टीचर कोड प्राप्त करना अनिवार्य है।
