BOB Bank Of Baroda Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बीओबी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bank Of Baroda Recruitment 2025) खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ऑफिस असिस्टेंट के कुल 500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Bank Of Baroda Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 3 मई को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 मई 2025 है। यहां आप बीओबी ऑफिस असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Bank Of Baroda Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं में पास होना चाहिए। साथ ही राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Bank Of Baroda Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले BOB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BOB
Bank Of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।
Bank Of Baroda Sarkari Naukri: आवेदन शुल्क
बीओबी ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General), ओबीसी (OBC) व ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा दिव्यांगजनों को 100 व अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन शुल्क 100 रुपये है। यहां आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए फीस का भुगतान कर सकते हैं।
